Daily Current Affairs 2023 In Hindi - Current affairs 2023 in Hindi - डेली करेंट अफेयर्स

 डेली करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs In Hindi) – भारत में हर साल लाखों सरकारी नौकरियां निकलती हैं। इन सरकारी नौकरी के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं। लेकिन कुछ ही लोग सरकारी नौकरी प्राप्त कर पाते हैं। अगर आपकी तैयारी अच्छी है तो आपको सरकारी जॉब प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता है। अधिकतर सरकारी नौकरी के लिए परीक्षाओं से गुजरना होता है। परीक्षा पास करने के लिए आपका का सामान्य ज्ञान अच्छा होना चाहिए। इसके लिए आपको डेली करेंट अफेयर्स 2023 पढ़ना होगा। करंट अफेयर्स प्रश्नावली पढ़कर आप एक अच्छा ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप जनरल नॉलेज में एक अच्छी पकड़ बना सकते हैं। जनरल नॉलेज में पकड़ बनाने के लिए आपको hindi current affairs 2023 पढ़ना होगा। आप इस आर्टिकल के माध्यम से डेली करेंट अफेयर्स (current affairs today in hindi) रोज़ाना पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप इस आर्टिकल साप्ताहिक सामान्य ज्ञान 2023 भी पढ़ सकते हैं।

Daily Current Affairs 2023


डेली करेंट अफेयर्स 2023 (Daily Current Affairs 2023 In Hindi)

आप टुडे करंट अफेयर्स 2023 हिंदी में यहां से प्राप्त कर सकते हैं। हम आपको यहां पर सामान्य ज्ञान के बेहतरीन प्रश्न उत्तर देंगे। हम आपके लिए रोजाना बेहतर करंट अफेयर्स इन हिंदी क्वेश्चन आंसर लिखते हैं। आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से टुडे करंट अफेयर्स इन हिंदी पीडीएफ भी प्राप्त कर सकते हैं। आज कल सरकारी नौकरी या अन्य परीक्षाओं के लिए जनरल नॉलेज बहुत ही जरूरी है। इन परीक्षा में today gk in hindi पर बहुत सवाल पूछे जाते हैं। आप यहां से सामान्य ज्ञान भी पढ़ सकते हैं। यह आर्टिकल सरकारी नौकरी की तैयारी करने के लिए बहुत अच्छा साधन है। आज का करंट अफेयर्स (today gk in hindi) नीचे देखें।

ये भी देखें-

नीचे आपको तारीखों के अनुसार डेली करेंट अफेयर (current affairs daily in hindi) दिए जा रहे हैं। आप इन लेटेस्ट करंट अफेयर्स के माध्यम से अपना सामान्य ज्ञान या जीके और बेहतर कर सकते हैं।

डेली करेंट अफेयर्स जून 2023

10 जून 2023

प्रश्न 1 – विदेशी मुद्रा भंडार 5.929 अरब डॉलर बढ़कर पहुंचा?

उत्तर : 595.1 अरब डॉलर।

प्रश्न 2 – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हुए?

उत्तर : सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल।

प्रश्न 3 – हाल ही में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज बन गए?

उत्तर : रवींद्र जडेजा।

प्रश्न 4 – ‘गांव की बेटी योजना’ किस राज्य से जुड़ी हुई है?

उत्तर : मध्य प्रदेश।

प्रश्न 5 – कांग्रेस ने हाल ही में दिल्ली-हरियाणा का प्रभारी किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : दीपक बाबरिया।

09 जून 2023

प्रश्न 1 – ‘मिस वर्ल्ड 2023’ का 71वां संस्करण किस देश में किया जायेगा?

उत्तर : 27 साल बाद मिस वर्ल्ड 2023 आयोजन भारत में किया जायेगा।

प्रश्न 2 – भारत-फ्रांस और यूएई के बीच पहला समुद्री अभ्यास कहा किया जायेगा?

उत्तर : ओमान की खाड़ी में भारत-फ्रांस और यूएई के बीच पहला समुद्री अभ्यास किया जायेगा?

प्रश्न 3 – विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 09 जून।

प्रश्न 4 – विश्व कप 2023 के क्वालीफायर्स मैच किस देश में खेले जायेंगे?

उत्तर : 18 जून से 9 जुलाई तक जिंबाब्वे में खेले जायेंगे।

प्रश्न 5 – प्रत्‍येक सिगरेट पर स्वास्थ्य चेतावनी लगाने वाला विश्व का पहला देश है?

उत्तर : कनाडा।

08 जून 2023

प्रश्न 1 – विश्व महासागर दिवस और विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 08 जून।

प्रश्न 2 – वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनें?

उत्तर : ट्रेविस हेड।

प्रश्न 3 – टी-20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बनें?

उत्तर : सुनील नारायण।

प्रश्न 4 – हाल ही में दूरदर्शन की किस मशहूर न्यूज एंकर का निधन हो गया है?

उत्तर : गीतांजलि अय्यर।

प्रश्न 5 – एक बार फिर बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स?

उत्तर : गौतम अडानी।

07 जून 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में भारत और किस देश के बीच पहला क्रूज पोत शुरू किया गया है?

उत्तर : श्रीलंका।

प्रश्न 2 – विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 7 जून।

प्रश्न 3 – डच विज्ञान में सर्वोच्च सम्मान स्पिनोजा पुरस्कार किस भारतीय मूल की वैज्ञानिक को दिया गया है?

उत्तर : भारतीय मूल की वैज्ञानिक जॉयिता गुप्ता।

प्रश्न 4 – हाल ही में ओएनजीसी राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण केंद्र शिलान्यास किस राज्य में किया गया है?

उत्तर : जम्मू कश्मीर।

प्रश्न 5 – हाल ही में न्‍यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न को कौन-सा सम्मान दिया गया है?

उत्तर : डेम ग्रैंड चैम्पियनशिप।

06 जून 2023

प्रश्न 1 – महाभारत में शकुनी चरित्र किरदार निभाने वाले किस एक्टर का निधन हो गया?

उत्तर : गुफी पेंटल।

प्रश्न 2 – नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क 2023 (यूनिवर्सिटी रैंकिंग) में पहला स्थान हासिल किया?

उत्तर : दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज ने।

प्रश्न 3 – भारतीय सेना की पहली महिला बटालियन कमांडर नियुक्त हुई?

उत्तर : कर्नल शुचिता शेखर।

प्रश्न 4 – सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड से सम्मानित हुई?

उत्तर : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

प्रश्न 5 – वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल किस देश में खेला जायेगा?

उत्तर : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड में 7 जून से खेला जायेगा।

05 जून 2023

प्रश्न 1 – ‘लाभार्थी उत्सव’ का किस राज्य सरकार द्वारा मनाया जा रहा है?

उत्तर : राजस्थान सरकार।

प्रश्न 2 – विश्व पर्यावरण दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 05 जून।

प्रश्न 3 – भारत ने मई महीने में रूस से रिकॉर्ड तोड़ प्रतिदिन कितने लाख बैरल कच्चा तेल आयत किया?

उत्तर : भारत ने रूस से प्रतिदिन मई महीने में 19.6 लाख बैरल तेल का आयात किया है।

प्रश्न 4 – हार्वर्ड वैश्विक स्वास्थ्य विभाग के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए?

उत्तर : विक्रम पटेल।

प्रश्न 5 – जी20 देशों के स्वास्थ्य कार्य समूह की तीसरी बैठक आयोजन हो रहा हैं?

उत्तर : हैदराबाद और तेलंगाना।

03 जून 2023

प्रश्न 1 – विश्व साइकिल दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 03 जून।

प्रश्न 2 – टेस्ट क्रिकेट में अपने 11,000 रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज खिलाड़ी बनें?

उत्तर : जो रूट।

प्रश्न 3 – देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.34 अरब डॉलर घटकर हुआ?

उत्तर : 589.14 अरब डॉलर।

प्रश्न 4 – मई महीने कुल GST कलेक्शन हुआ?

उत्तर : ₹1.57 लाख करोड़।

प्रश्न 5 – ‘मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना’ किस राज्य से जुड़ी हुई है?

उत्तर : हरियाणा।

02 जून 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में भारत के अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किस राज्य में किया गया है?

उत्तर : ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है।

प्रश्न 2 – आज किस राज्य का 10वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा हैं?

उत्तर : तेलंगाना।

प्रश्न 3 – हाल ही में वेस्टइंडीज टीम के व्हाइट बॉल असिस्टेंट कोच नियुक्त हुए?

उत्तर : कार्ल हूपर और फ्लॉयड रीफर।

प्रश्न 4 – किस देश की पुरुष हॉकी टीम ने ‘जूनियर एशिया कप 2023’ खिताब जीत लिया है?

उत्तर : भारत।

प्रश्न 5 – हाल ही में किस देश द्वारा ‘शेनझोउ-16’ मिशन लॉन्च किया गया है?

उत्तर : चीन।

01 जून 2023

प्रश्न 1 – आईपीएल 2023 में किस टीम को ‘फेयर प्ले अवॉर्ड’ सम्मानित किया गया है?

उत्तर : दिल्ली कैपिटल्स।

प्रश्न 2 – डीआरडीओ की मिसाइलों और रणनीतिक प्रणालियों के महानिदेशक नियुक्त हुए?

उत्तर : राजा बाबू।

प्रश्न 3 – जनवरी-मार्च में शहरी बेरोजगारी दर घटकर हुई?

उत्तर : 6.8 प्रतिशत।

प्रश्न 4 – ‘आईएम शक्ति उड़ान योजना’ किस राज्य से जुड़ी हुई है?

उत्तर : राजस्थान।

प्रश्न 5 – स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना कब हुई?

उत्तर : वर्ष 1951 में पहली जनगणना हुई थी।

Visit Also :- HH.Kantime Health.Net - Login 

Previous Post Next Post

ad3

Contact Form